Edited By meena, Updated: 31 Dec, 2023 08:09 PM
हिंदू महिला को कारखाने में साफसफाई के काम का झांसा देकर मुस्लिम शख्स ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया
इंदौर(सचिन बहरानी): हिंदू महिला को कारखाने में साफसफाई के काम का झांसा देकर मुस्लिम शख्स ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में कचरा बिनने वाली महिला को काम का झांसा देकर मुस्लिम व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और महिला को प्रताड़ित करने लगा। जिससे प्रताड़ित होकर महिला ने आरोपी युवक असलम के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अश्लील वीडियो की बरामदगी के लिए आरोपी असलम का मोबाइल जब्त किया है। वही पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।