ग्वालियर की युवती से महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में दुष्कर्म, जीआरपी ने दर्ज किया मामला...

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 May, 2024 07:52 PM

gwalior girl raped in maharashtra

ग्वालियर में रहने वाली एक युवती से साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रहने वाली एक युवती से साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती ट्रेन में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ग्वालियर की जीआरपी पुलिस के पास पहुंची और इस घटना के बारे में जानकारी दी। ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर जांच के लिए केस डायरी को घटनास्थल ठाणे जीआरपी को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले की रहने वाली युवती ने ग्वालियर जीआरपी पुलिस से शिकायत कर बताया है कि 10 मार्च को उत्तर प्रदेश जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में वह यात्रा कर रही थी। 

PunjabKesari
ट्रेन में दो अज्ञात व्यक्ति उसी कोच में आए और बातचीत के दौरान उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह घटना मुंबई के कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन को छोड़ने और ठाणे रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के दौरान 40 मिनट के अंदर हुई। युवती को होश आया और वह ग्वालियर पहुंची इसके बाद जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराने का प्रयास किया। लेकिन ग्वालियर जीआरपी पुलिस को युवती की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था।

युवती ने रेलवे पुलिस अधीक्षक से की शिकायत...

 युवती भोपाल रेलवे पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और  पूरे मामले की शिकायत की इसके बाद ग्वालियर जीआरपी पुलिस ने युवती की शिकायत पर शून्य पर मामला दर्ज कर लिया और जांच के लिए केस डायरी को घटनास्थल ठाणे जीआरपी को भेज दी है। जिसकी अब महाराष्ट्र की ठाणे जीआरपी पुलिस जांच कर रही है

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!