Edited By meena, Updated: 14 Aug, 2023 12:59 PM
सावन महीने के छठे सोमवार को महाकाल मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। भस्म आरती के लिए भक्त रात 12 बजे से लाइन में लग
उज्जैन(विशाल सिंह): सावन महीने के छठे सोमवार को महाकाल मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। भस्म आरती के लिए भक्त रात 12 बजे से लाइन में लग गए थे। 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए। तड़के भस्म आरती में बाबा महाकाल को दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन कर भस्म अर्पित की गई। भगवान महाकाल का भांग, चंदन और आभूषणों से राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार कर आरती की गई।
दर्शन का सिलसिला रात 10.45 पर शयन आरती के बाद समाप्त होगा। बाबा महाकाल लगातार 20 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। सोमवार को 5 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। शाम करीब 4 बजे छठी सवारी में भगवान महाकाल घटाटोप के स्वरूप में दर्शन देंगे। सवारी में पीसीसी चीफ कमलनाथ भी शामिल होंगे।