Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2024 05:06 PM
इंदौर में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी है...
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन की चिंताएं बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ते ही भूजल स्तर भी लगातार गिरता हुआ नज़र रहा है। जिसके चलते आने वाले समय में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन अब बढ़ाते अवैध खनन पर शिकंजा करते हुए नजर आ रहा है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि यह बड़ी चिंता की बात है। कि लगातार भूजल स्तर गिर रहा है। भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए आगामी आदेश तक होने वाले बोरिंगों पर रोक लगाई गई है। अगर रोखा के बावजूद अगर कहीं भी बोरिंग मशीन बोरिंग करती हुई नजर आती है। तो उसे राजसात करने का काम भी किया जाएगा। और इसके साथ ही बोरिंग संचालक पर भी कार्यवाही होगी। यदि किसी विशेष परिस्थिति में बोरिंग करवाना पड़ता है। तो उसके लिए एडीएम के पास वैधानिक रूप से आवेदन करना होगा।