Exit poll देखकर गदगद हुए VD Sharma! बोले- MP के मन में मोदी, मिलेगी प्रचंड विजय, लोकसभा भी जीतेंगे

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2023 09:30 PM

bd sharma s statement came out after seeing the exit poll

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश चुनाव में मिल रही ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गुरूवार की शाम आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिखाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को मिल रही बढ़त से यह स्पष्ट तौर पर दिखायी दे रहा है कि एमपी के मन में मोदी हैं। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय हासिल कर रही है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश चुनाव में मिल रही ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा की यह जीत डबल इंजन सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यां को जनता की स्वीकार्ययोक्ति को दर्शाता है। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह जी की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल संगठनात्मक कौशल को दिखाता है। 

 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है और विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। प्रधानमंत्री  मोदी जी और डबल इंजन की सरकार पर जनता का विश्वास विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और राष्ट्र्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की जनसभाओं में उमडे जनसैलाब में भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया। आज आए एग्जिट पोल में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यह एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को स्पष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज आए एग्जिट पोल यह दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर जनता भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!