Edited By Vikas kumar, Updated: 11 Jul, 2019 02:01 PM
प्रदेश के डिंडोरी जिले के आदिवासी गर्ल्स होस्टल से गायब हुई छात्रा को पुलिस ने तीसरे दिन ही ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अचानक गर्ल्स...
डिंडोरी: प्रदेश के डिंडोरी जिले के आदिवासी गर्ल्स होस्टल से गायब हुई छात्रा को पुलिस ने तीसरे दिन ही ढूंढ निकाला है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अचानक गर्ल्स होस्टल से गायब हो गई थी। जिसके बाद छात्रावास प्रबंधन में हड़कंप की स्थिती थी।
दो दिनों तक जब बच्ची का पता नहीं चला, तो प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। तीसरे दिन पुलिस ने परिवार वालों की मदद से छात्रा को तरच गांव से ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि छात्रा की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पढ़ाई के डर से वह छात्रावास से गायब हो गई थी। बता दें कि पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।