BJP और RSS वाले मुझसे डरते हैं इसलिए मुझ पर आरोप लगाते हैं- दिग्विजय सिंह

Edited By Vikas kumar, Updated: 19 Nov, 2018 04:02 PM

bjp and rss are afraid of me so why do you accuse me digvijay singh

नक्सलियों के पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नंबर आने के बाद प्रदेश कि सियासत गरमा गई है। इसी बीच दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ''आरएसएस औऱ बीजेपी उन...

भोपाल: नक्सलियों के पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नंबर आने के बाद प्रदेश कि सियासत गरमा गई है। इसी बीच दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'आरएसएस औऱ बीजेपी उनसे डरती है इसलिए झूठे केस में फंसाती है। जिस नंबर का ज़िक्र हो रहा है वो राज्यसभा की पोर्टल पर सार्वजनिक है औऱ उसका वो बीते चार साल से इस्तेमाल नहीं करते हैं।'

PunjabKesari

दिग्विजय ने कहा कि, 'पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, दिग्विजय सिंह देशद्रोही हैं। पुलिस ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है। शिवराज ने संवैधानिक पद पर रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पर एसा झूठा आरोप क्यों लगाया।' इसके बाद उन्होंने कहा कि, आरएसएस और बीजेपी मुझसे डरती हैं। इसलिये मेरे खिलाफ झूठे प्रकरण में मेरे ऊपर आरोप लगाती हैं। 

बता दें कि, भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पूणे पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से पूछताछ कर सकती है। पुलिस का बताया कि, इस मामले में जांच के दौरान उन्हें एक पत्र मिला था। जिसमें एक मोबाइल नंबर था। इसकी पड़ताल करने पर यह नंबर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का निकला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!