मतदान केंद्र पर धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल, पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप

Edited By meena, Updated: 12 Apr, 2022 11:28 AM

bjp candidate komal janghel sitting on dharna

खैरागढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान केंद्र क्रमांक 151 में गए हुए थे जहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी द्वारा उनसे दुर्व्यवहार किया गया। इस दुर्व्यवहार के चलते भाजपा प्रत्याशी कोमल...

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): खैरागढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर आज मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल मतदान केंद्र क्रमांक 151 में गए हुए थे जहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी द्वारा उनसे दुर्व्यवहार किया गया। इस दुर्व्यवहार के चलते भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल वही धरना देने बैठ गए हैं।

PunjabKesari

बता दें कि खैरागढ़ उप चुनाव में 25 दिन की कड़ी मेहनत के बाद प्रत्याशियों के भाग्य आज मतपेटियों में बंद होने जा रहा है। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह 7 बजे से ही अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे नजर आए। सभी प्रत्याशियों ने अपने- अपने मतदान केंद्रों में जाकर मतदान का प्रयोग किया। खैरागढ़ उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित 10 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के लिए आश्वस्त नजर आ रहा है। लेकिन खैरागढ़ राज परिवार की यह सीट का फैसला तो 16 अप्रैल को ही आएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!