BJP के चुनाव प्रभारी बोले- 'विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद लोकसभा में हमारी जीत होगी'

Edited By suman, Updated: 19 Jan, 2019 03:46 PM

bjp in charge says   despite the defeat we will win

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है। मध्य प्रदेश में विधानसभा में हार के बावजूद लोकसभा में हमारी जीत होगी। चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को लोकसभा...

भोपाल: भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है। मध्य प्रदेश में विधानसभा में हार के बावजूद लोकसभा में हमारी जीत होगी। चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे थे। 
 

PunjabKesari
 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 'बैठक के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल को भी शामिल होना था, लेकिन तबियत खराब होने के कारण वो नहीं आ सके। पार्टी के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पदाथिकारियों और नेताओं के साथ चुनाव की तैयारी और विधानसभा चुनाव में मिली हार पर मंथन किया। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं। बैठक में नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति पर विचार किया। पार्टी ने मतदाताओं को लुभाने और उन तक पहुंचने के लिए अपने कई कार्यक्रम तय किए'।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!