BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, सांसद समेत सैंकड़ों गिरफ्तार

Edited By suman, Updated: 05 Mar, 2019 02:49 PM

bjp workers arrested including hundreds of lawmakers mps

मध्य प्रदेश में लोकार्पण, भूमिपूजन को लेकर सरकार और विपक्ष में ठनी हुई है। राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक विश्वास सारंग द्वारा विवेकानंद थीम पार्क के लोकार्पण पर हुए विवाद के बाद अब ग्वालियर में बड़ा हंगामा हुआ है। श्रेय की राजनीति को लेकर भाजपा और...

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में लोकार्पण, भूमिपूजन को लेकर सरकार और विपक्ष में ठनी हुई है। राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक विश्वास सारंग द्वारा विवेकानंद थीम पार्क के लोकार्पण पर हुए विवाद के बाद अब ग्वालियर में बड़ा हंगामा हुआ है। श्रेय की राजनीति को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। ग्वालियर में एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कराए जाने के खिलाफ भाजपा ने सड़क पर उतर का बड़ा प्रदर्शन किया।

PunjabKesari
 

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बरसाई लाठियां 
वहीं स्तिथि संभालने के लिए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं। हालात इतने तनाव वाले हो गए कि पुलिस को वॉटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इस हंगामे के बाद पुलिस ने विरोध का नेतृत्व कर रहे सांसद अनूप मिश्रा समेत सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। सांसद अनूप मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा ने कटोराताल के सामने शीतला सहाय की प्रतिमा के नीचे जाम लगा दिया।


PunjabKesari

ग्वालियर की राजनीति में आया भूचाल
जयारोग्य अस्पताल के पास बनने वाले एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भूमिपूजन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किए जाने की घोषणा के बाद से ग्वालियर की राजनीति में अचानक उबाल आ गया। मुरैना सांसद एवं तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा ने विरोध का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि '2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका भूमिपूजन कर चुके हैं तो फिर से भूमिपूजन क्यों?'
 

PunjabKesari

तय कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता हजारों की संख्या में सांसद अनूप मिश्रा के नेतृत्व में कटोराताल पहुंच गए और पूर्व मंत्री शीतला सहाय की प्रतिमा पर माल्यार्पण का बीच सड़क पर विरोध करने बैठ गए। पुलिस के रोकने के भाजपा नेता उग्र हो गए और बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया फिर भी नहीं मानें तो वाटर केनन का प्रयोग कर उन्हें पीछे धकेल दिया।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!