कमलनाथ से दो बार हारने के बाद अब लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ को देंगे चुनौती, जानिए कौन हैं भाजपा उम्मीदवार बंटी साहू...

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Mar, 2024 10:57 AM

bunty sahu will contest elections from chhindwara on bjp ticket

कांग्रेस ने वर्तमान सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है तो भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। कांग्रेस ने वर्तमान सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है तो भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें बंटी साहू को मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि बुधवार की शाम को भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की जिसमें मध्य प्रदेश की बची हुई 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से बंटी साहू को मैदान में उतारा है।


आपको बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही लिस्ट जारी कर नकुलनाथ पर भरोसा जताया था। इसके बाद सब भाजपा की लिस्ट आने का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा था कि कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उनके बेटे नकुलनाथ को टक्कर देने के लिए भाजपा किसी बड़े चेहरे को मैदान में उतार सकती है। भाजपा ने बंटी साहू को मैदान में उतार दिया है।

PunjabKesari

बंटी साहू कमलनाथ से दो बार हार चुके हैं और कमलनाथ को कड़ी टक्कर भी दे चुके हैं। भाजपा के सामने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट बड़ी चुनौती मानी जा रही है। भाजपा इसे लंबे समय से नहीं भेद पाई है। इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीट जीतना चाहती है। विवेक बंटी साहू इससे पहले दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उपचुनाव लड़ा उस समय कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ने विवेक बंटी साहू को टिकट दिया था। तब वह चुनाव हार गए थे इसके बाद विधानसभा चुनाव 2023 में भी छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कमलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू ने चुनाव लड़ा तब वह 35000 वोटो से हार गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!