स्कूलों-मदरसों में अनिवार्य हो जन गण मन और झंडावंदन, कैबिनेट मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2024 02:17 PM

cabinet minister vijay shah s demand to cm mohan

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का राष्ट्रीय गान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है...

भोपाल (विनीत पाठक) : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का राष्ट्रीय गान को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सीएम मोहन यादव से प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों जिनमें मदरसे भी शामिल हैं में जन गण मन अनिवार्य करने की मांग की है। विजय शाह ने कहा कि स्कूल में बच्चे जय हिंद बोले यह अनिवार्य होना चाहिए।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश में आज से स्कूल चले हम अभियान शुरु हो रहा है। सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने सभी स्कूलों में राष्ट्रीय गान अनिवार्य करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी छठवीं के बाद यह नियम है। सरकारी स्कूलों में पालन हो रहा है लेकिन कुछ निजी स्कूलों में पालन नहीं हो रहा है। अब पहली कक्षा से यह लागू होना चाहिए। मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में लागू होना चाहिए।

PunjabKesari

विजय शाह ने कहा कि मैं कुछ समय के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री था। उस समय हमने ये आदेश निकाला था कि हर सरकारी, प्राइवेट स्कूल में झंडावंदन होगा। जन गण मन होगा लेकिन उसे आदेश में थोड़ी सी कमी रह गई थी। आदेश छठवीं से 12वीं तक के विद्यालयों के लिए था लेकिन अब इसे पहली कक्षा से लागू कर दिया जाए मुख्यमंत्री जी से मेरा अनुरोध है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!