मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, स्वास्थ्य विभाग में 46451 नए पदों पर होगी भर्ती

Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2024 02:50 PM

bhopal big decisions of mohan cabinet

आदर्श आचार संहिता के बाद आज भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई...

भोपाल (विनीत पाठक) : आदर्श आचार संहिता के बाद आज भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। मीटिंग में सीएम मोहन यादव समेत कई मंत्री शामिल हुए। बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें भारतीय लोक स्वास्थ्य द्वारा स्थापित मानक के अंतर्गत प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में 46451 नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट में हुए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि हमने 29 की 29 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। हम 29 सीटें जीते हैं यह रिकॉर्ड मोहन यादव की सरकार ने बनाया है। मध्य प्रदेश में 61 % मतदान प्रतिशत बढ़ा है, जो केवल बीजेपी पार्टी को मतदान मिला है।

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। मोदी कैबिनेट में 5 सांसदों को जगह मिली है। इसके लिए उन सभी को बधाई दी।

विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों के हित में हमेशा काम करती है। बिजली के बिल में सरकार ने किसानों को सब्सिडी दी है। 24 हजार 420 करोड़ की सब्सिडी अलग-अलग वर्गों को सरकार दे रही है। सामान्य वर्ग के किसानों को उनको 13 हजार करोड़ की सब्सिडी मिलती है।

  • स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी बढ़े
  • प्रमोशन से भरे जाने वाले पद जो खाली हैं उनको सीधी भर्ती से भरा जाएंगा। 1214 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
  • प्रमोशन आधे प्रमोशन और सीधी भर्ती से होंगे से होंगे।
  • भारतीय स्वास्थ्य मानक स्थापित किए गए हैं, 6 हजार नवीन पदों की स्वीकृति दी गई है
  • तीनों विश्वविद्यालय को उच्च शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए गए
  • गौशाला को उन्नत करना

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!