MP में 15 सीटों पर सपाक्स उतारेगी उम्मीदवार, बिगड़ेगा BJP और कांग्रेस का खेल

Edited By suman, Updated: 13 Mar, 2019 05:10 PM

candidates will be vaccinated for 15 seats in mp

विधानसभा के बाद सपाक्स लोकसभा चुनाव में दांव आजमाने की तैयारी में है। कांग्रेस-बीजेपी, सपा-बसपा के बाद अब सपाक्स भी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में सपाक्स 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। इसके साथ दी देश के अलग अलग...

भोपाल: विधानसभा के बाद सपाक्स लोकसभा चुनाव में दांव आजमाने की तैयारी में है। कांग्रेस-बीजेपी, सपा-बसपा के बाद अब सपाक्स भी मैदान में उतरने के लिए तैयार है। लोकसभा चुनाव में सपाक्स 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। बता दें, विधानसभा चुनाव के दौरान भी सपाक्स ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन जीत कहीं भी हासिल ना हो सकी, लेकिन इससे भाजपा-कांग्रेस को वोटों को नुकसान हुआ। 
 

PunjabKesari

एमपी की 15 सीटों पर सपाक्स उतारेगी उम्मीदवार
दरअसल, बुधवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर सपाक्स पार्टी के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने पत्रकारों को बताया कि 'विधानसभा चुनाव की तरह सपाक्स पार्टी लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। मध्य प्रदेश में 15 लोकसभा सीटों पर सपाक्स उम्मीदवार उतारेगी। ग्वालियर से 3 सतना से 2 मंडला मे एक नाम तय है। मंडला से राम सिंह परस्ते का नाम सपाक्स ने तय कर दिया है। उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी'। इसके साथ ही त्रिवेदी ने कहा कि 'प्रदेश के बाहर भी पार्टी 40- 45 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान हरियाण, मध्य प्रदेश महाराष्ट्र बिहार झारखंड, उड़ीसा, कर्नाटक समेत सात राज्यों में सपाक्स उम्मीदवार उतारेगी ।सपाक्स पार्टी और सहयोगी पर 9 राज्यों में 56 सीटों पर चुनाव लड़ेगी'।
 

PunjabKesari
 



त्रिवेदी ने बताया कि 'एक देश एक कानून एक झंडा' हमारा नारा होगा। देश प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाए जाने की जरूरत है। सपाक्स पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण देने के पक्ष में हैं। विधानसभा चुनावों में हमें वोटिंग परसेंट कम मिला लेकिन लोगों में जागृति फैली है'।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!