छतरपुर: बम बम भोले के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2023 07:31 PM

chhatarpur kanwar yatra started with the cheers of bam bam bhole

छतरपुर में श्री राम सेवा समिति द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक से बढ़कर एक आकर्षक कावड़ रखे हुए थे और बम बम भोले के जयकारे

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में श्री राम सेवा समिति द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक से बढ़कर एक आकर्षक कावड़ रखे हुए थे और बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा वातावरण बम बम भोले के जयकारों से गूंजा।

हरपालपुर नगर से 6 किलो दूर लहदरा में धसान नदी के घाट पर सुबह सात बजे से ही कांवरिया एकत्रित होने लगे थे और श्री राम सेवा समिति के पदाधिकारी और सदस्य सदस्यों के साथ ही नगर के आम नागरिक सहित भोले के भक्त पहुंचे। वहां समिति के सदस्यों ने सभी के माथे पर तिलक लगाया कर गंगा जी भव्य आरती और नदी से कावड़ में जल भरकर करीब 9 बजे कावड़ यात्रा शुरू हुई।

इस दौरान सबसे आगे डीजे पर भगवान भोले के भजन बज रहे थे। एक रथ पर भगवान भोले की प्रतिमा के आकर्षित रथ चल रहा था। जो कांवड़ यात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। कांवड़ यात्रा लहदरा घाट से शुरू होकर गलान होते हुए नगर के पुरानी गल्ला मंडी, मुख्य रोड़ होते से हरिहर बाज़ार रोड़ होते हुए लहचुरा रोड, गुढ़ो, कैथोकर होते हुए काशीपुरा शिव मंदिर पहुंची। जहां पर धसान नदी के जल से कांवरियों ने भगवान भोले का जलाभिषेक कर पूजन किया। इस साथ काशीपुरा शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। कांवड़ यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस दौरान श्रीराम समिति के संजय तिवारी, पुष्पेन्द्र पायक, मन्नू राजा, मनीष पांडेय, महेश महाराज लहदरा, टिंकू राय, रजत तिवारी के साथ ही बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

●सावन सोमवार के चलते लगा रहा मंदिरों में मेला..

श्रावण मास का पांचवा सोमवार होने के चलते मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। सभी शिव भक्त भक्ति में लीन होकर बम बम भोले के जयकारे लगा रहे थे। कतारों में खड़े हो अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। ताकि वे भगवान को फल फूल अर्पित कर उनका जलाभिषेक कर सकें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!