MP News: शिवराज की सभा में अचानक क्यों आग बबूला हो गए विधायक सुरेंद्र पटवा, अफसर को दे डाली धमकी..

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 May, 2024 03:19 PM

mla surendra patwa got angry at the police station in charge

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा में भाजपा नेता सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी को धमका दिया।

रायसेन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चुनावी सभा में भाजपा नेता सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी को धमका दिया। आपको बता दें कि शिवराज की चुनावी सभा में अचानक माइक बंद हो गया। इसके बाद सुरेंद्र पटवा ने घड़ी दिखाते हुए पूछा कि माइक कैसे बंद कर दिया? अभी 10 नहीं बजे हैं माइक को चालू करो। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट में आने वाले मंडीदीप पहुंचे थे और यहां पर वह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 10 बजे के आसपास अचानक माइक बंद हो गया इसके बाद विधायक सुरेंद्र पटवा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भड़क गए। हालांकि कुछ देर बाद ही माइक  चालू कर दिया गया। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर रात ज्यादा हो जाने पर माइक बंद कराने पहुंचे थे। इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराज हो गए। मंच पर मौजूद सुरेंद्र पटवा भी थाना प्रभारी पर भड़क गए और उन्होंने मंच से ही थाना प्रभारी के ट्रांसफर को लेकर धमकी दे दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!