मां लक्ष्मी को 'कमल' पसंद है... और जनता को भी... इसलिए ये दिवाली 'कमल' वाली : CM शिवराज सिंह

Edited By meena, Updated: 11 Nov, 2023 12:20 PM

cm shivraj singh wished diwali

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। सीएम शिवराज ने कहा है कि मां लक्ष्मी को कमल पसंद है, और जनता को भी इसलिए दिवाली भी कमल वाली होनी चाहिए। दरअसल, दिवाली पर्व के साथ ही 17 नवंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का महापर्व भी है। ऐसे में राजनेता जनता को साधने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दिवाली की शुभकामनाओं के साथ साथ भाजपा को वोट डालने की बात कही है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने लिखा कि- मां लक्ष्मी को 'कमल' पसंद है... और जनता को भी 'कमल' पसंद है... इसलिए... ये दिवाली 'कमल' वाली प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

हमने जो कहा, सो किया- शिवराज सिंह

17 नवंबर को होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  हमने "जो कहा, सो किया" एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त 'लाड़ली बहना' और 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ' जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। हम 'जो कहते हैं, वो करते हैं।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!