कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, हर वर्ग को शामिल करके असंतोष खत्म करने की कोशिश

Edited By Devendra Singh, Updated: 23 Apr, 2022 04:27 PM

congress declare new executive

कांग्रेस आलाकमान ने कार्यकारिणी में सभी को शामिल करके असंतोष को खत्म करने की कोशिश की है। कांग्रेस ग्वालियर की जिला कार्यकारिणी आखिर सात साल के बाद घोषित हो ही गई है।

ग्वालियर (अंकुर जैन): कांग्रेस ग्वालियर की जिला कार्यकारिणी आखिर सात साल के बाद घोषित हो ही गई। कार्यकारिणी में सभी को शामिल कर असंतोष को खत्म करने की कोशिश की गई है। कार्यकारिणी में 328 लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें 46 उपाध्यक्ष, 104 महामंत्री,165 सचिव और सदस्य के रूप में 13 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। यह कार्यकारिणी आगामी विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए घोषित की गई है।

PunjabKesari

चुनाव को देखते हुए कार्यकारिणी घोषित  

वहींं कांग्रेस की इस कार्यकारिणी को लेकर बीजेपी भी जमकर चुटकी ली है। बीजेपी का कहना है कि ये कांग्रेस के सदस्यों की संख्या है। जिसे कार्यकरणी में रखा गया है। इसके साथ ही कुछ नाम ऐसे हैं, जो दूसरी बार है। दरअसल बीते सात साल से कांग्रेस की कार्यकरणी का गठन नहीं हो पा रहा था और कहा जा रहा था ये सब गुटबाजी के चलते हो रहा है। हालत ये थे कि नए अध्यक्ष को ही चार साल बीत चुके थे।

बड़े आयोजनों में आ रही थी रूकावट

पीसीसी के निर्देश पर भी ग्वालियर जिले में कांग्रेस के कई बड़े कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे। जिसमें कहा जा रहा था कि बिना पद के कांग्रेस में अध्यक्ष और विधायक है और कार्यकर्ता है। इसलिए बड़े आयोजन और धरना प्रदर्शन नहीं हो रहे थे। जिसके बाद अब कांग्रेस की कार्यकरणी का गठन किया गया है। ताकि कांग्रेस को मजबूत किया जा सके।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!