कांग्रेस ने सौंपी सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी, CM कमलनाथ और दिग्गी का नाम नहीं

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Nov, 2019 02:49 PM

congress entrusted scindia with a big responsibility

कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही पार्टी में किसी बड़े पद पर ना हों लेकिन पार्टी उन पर खुलकर भरोसा कर रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरिया...

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही पार्टी में किसी बड़े पद पर ना हों लेकिन पार्टी उन पर खुलकर भरोसा कर रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव के बाद अब पार्टी ने सिंधिया को झारखंड की भी जिम्मेदारी दी है। वहीं कमलनाथ सरकार में मंत्री उमंग सिंघार को भी पार्टी ने इसमें शामिल किया है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Jharkhand Assembly Election, Congress, Star Campaigner, Jyotiraditya Scindia, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi

गौरतलब है कि जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की इस लिस्ट में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को शामिल किया गया है। लिस्ट में चौंकाने वाला नाम कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार का है, क्योंकि ये वही सिंघार हैं जिन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर एक के बाद एक गंभीर आरोप लगाए थे।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Bhopal News, Jharkhand Assembly Election, Congress, Star Campaigner, Jyotiraditya Scindia, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi

CM कमलनाथ और दिग्गी का नाम लिस्ट से गायब
लिस्ट में राहुल, सोनिया, गुलाम नबी आजाद, रणदीप सुरजेवाला और रणदीप सुरजेवाला समेत तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम हैं, लेकिन हैरानी वाली बात है कि लोकसभा चुनावों में कड़ी मेहनत करने वाली प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत दिग्विजय सिंह का नाम नहीं है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार में ही मंत्री उमंग सिंघार का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!