BJP छोड़कर आने वाले नेताओं को कांग्रेस ने किया अनदेखा, दीपक जोशी समेत इस नेता को लगा झटका

Edited By meena, Updated: 15 Oct, 2023 03:40 PM

congress ignored the leaders who left bjp

कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 144 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है

भोपाल: कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 144 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। खास बात यह कि सभी नेतागण कांग्रेस के पुराने नेता है, इस लिस्ट में भाजपा छोड़कर आने वाले नेताओं दीपक जोशी और बैजनाथ यादव को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने शिवराज के सामने विक्रम मास्ताल को चुनाव मैदान में उतारा है। इनके अलावा अजय सिंह राहुल को चुरहट, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा, दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़, जीतू पटवारी को राऊ, सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को अटेर, कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को झाबुआ विधानसभा सीट से उतारा गया है।

दीपक जोशी को नहीं मिला टिकट

कांग्रेस ने हाटपिपल्या से राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया है, जबकि इसी सीट से बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी दावेदारी कर रहे थे। दीपक जोशी पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे हैं। उन्होंने हाल ही में भाजपा पर अनदेखा करने का आरोप लगाकर कांग्रेस ज्वाइन की थी। वे हाटपिपल्या से मनोज चौधरी को तवज्जों दिए जाने से नाराज थे। लेकिन कांग्रेस की 144 उम्मीदवारों में उनका नाम नहीं है।

वीरेंद्र रघुवंशी को लगा झटका

वहीं कांग्रेस कोलारस से बैजनाथ यादव को टिकट दिया है, जबकि इस सीट पर बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वर्तमान विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ताल ठोक रहे थे। हालांकि बैजनाथ यादव भी सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे, लेकिन कुछ समय पहले वापस कांग्रेस में आ गए थे।

कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं के रिश्तेदार मैदान में उतारे

कांग्रेस की 144 उम्मीदवारों की सूची में कांग्रेस के कई दिग्गजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह को चुरहट से कांग्रेस ने टिकट दिया है। नेता प्रतिपक्ष रहे कांग्रेस विधायक सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे को अटेर से टिकट दिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पुत्र विक्रांत भूरिया को झाबुआ से टिकट दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!