आतंकियों से संबंध रखने वाली सरकार MP में नहीं बनेगी’-रामेश्वर शर्मा, बोले- राम मंदिर का निर्माण पूरा होते देख कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा

Edited By meena, Updated: 02 Nov, 2023 05:14 PM

congress is spreading hatred among hindus rameshwar sharma

बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा  ने भोपाल में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

भोपाल: बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा  ने भोपाल में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुराना और नया चेहरा अब फिर सामने आने लगा हैं। राम मंदिर का निर्माण पूरा होता जा रहा हैं तब कांग्रेस का पेट दर्द कर रहा हैं।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद शब्द रचा था। आतंकियों से सम्बंध रखने वालों की सरकार एमपी में नहीं बनेगी। जीतू पटवारी ने हिंदुओं को नफरती हिन्दू कहा। राम मंदिर के पोस्टर लगने पर कांग्रेस को बुखार आ जाता हैं। पीएफआई पर हुई कार्रवाई को दिग्विजय सिंह गलत बताते हैं।

कांग्रेस मुझे गुंडा बताती हैं। कारसेवा में मैं था इसका मुझको  गर्व हैं। हम नफरती हिन्दू नहीं असली हिन्दू हैं। कांग्रेस न 47 में हमारी थी न अब हमारी हैं। कांग्रेस कारसेवकों को गोली मारकर नफरत फैला रही थी। कांग्रेस बताती क्यों नहीं वो किसके साथ हैं।

कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ नफरत के बीज बो रही हैं। ये कांग्रेस न हिन्दू की हैं। न सनातन की हैं। खड़गे के बेटे ने सनातन को डेंगू कहा आज तक उन्होंने इसके लिए माफी नहीं मांगी क्यों तुम हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!