Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Oct, 2023 07:05 PM
विधानसभा में कांग्रेस प्रतयाशी विक्रांत भूरिया के नाम की घोषणा के बाद अब पार्टी में बगावत के सुर उभरने लगे हैं। आज सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के जेवियर मेड़ा के समर्थकों ने विक्रांत भूरिया व कांतिलाल भूरिया के पुतले का दहन कर अपना विरोध प्रकट किया...
झाबुआ (जावेद खान): विधानसभा में कांग्रेस प्रतयाशी विक्रांत भूरिया के नाम की घोषणा के बाद अब पार्टी में बगावत के सुर उभरने लगे हैं। आज सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के जेवियर मेड़ा के समर्थकों ने विक्रांत भूरिया व कांतिलाल भूरिया के पुतले का दहन कर अपना विरोध प्रकट किया और विक्रांत भूरिया को खुली चेतावनी दे डाली।
दरसअल लंबे समय से जेवियर मेड़ा कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। उन्हें विश्वास था कि अबकी बार उनका नाम विधानसभा चुनाव में तय है। मगर जेवियर मेडा की जगह पार्टी ने विक्रांत भूरिया को अपना प्रतिनिधि घोषित किया। उसके बाद जेवियर मेडा के समर्थकों में रोष के स्वर उबरने लगे, और उन्होंने कमलनाथ की तुलना शिवराज से कर डाली, और कहा की कांग्रेस को बाप बेटे के अलावा पार्टी में कोई उम्मीदवार नजर नहीं आ रहा है। आखिर क्यों कमलनाथ और कांग्रेस के पदाधिकारी अपना वादा भूल गए हैं। वहीं इस बीच जेवियर ने कहा कि इस चुनाव में विक्रांत की 80 हजार वोटों से हार होगी।