मुरैना में कांग्रेस ने मारी बाजी, राधारमण डंडौतिया बने सभापति

Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2022 04:16 PM

congress won in morena

मुरैना नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा करने के बाद आज सभापति पद पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया। कांग्रेस के राधारमण डंडौतिया को 27 वोट मिले जबकि भाजपा की भावना हर्षाना को 21 वोट मिले। इस जीत से कांग्रेसियों में हर्ष का वातावरण है।

मुरैना(अनिल भदौलिया): मुरैना नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा करने के बाद आज सभापति पद पर भी कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया। कांग्रेस के राधारमण डंडौतिया को 27 वोट मिले जबकि भाजपा की भावना हर्षाना को 21 वोट मिले। इस जीत से कांग्रेसियों में हर्ष का वातावरण है। कांग्रेस के पास महापौर सहित 31 वोट थे। कांग्रेस के 4 वोटों की क्रास वोटिंग हुई। नगर निगम में 47 पार्षद तथा एक महापौर सहित कुल 48 मतदाता थे। मुरैना जिला में आज तीन नगरीय निकाय में भाजपा व एक पर कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। झुंडपुरा में कांग्रेस तथा कैलारस, पोरसा, सबलगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!