गाय ने दिया 3 आंख वाले बछड़े को जन्म, भोलेनाथ का स्वरूप समझकर पूजा करने दूर दूर से पहुंच रहे लोग

Edited By meena, Updated: 15 Jan, 2022 04:46 PM

cow gave birth to a three eyed calf

राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नवागांव में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहां 3 आंख वाले बछड़े का जन्म हुआ है। इसकी एक झलक पाने लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग इसे भोलेनाथ का स्वरूप बताकर, पूजा अर्चना...

राजनांदगांव(बसंत शर्मा): राजनांदगांव जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नवागांव में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं, जहां 3 आंख वाले बछड़े का जन्म हुआ है। इसकी एक झलक पाने लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग इसे भोलेनाथ का स्वरूप बताकर, पूजा अर्चना करना शुरू कर दिये हैं।

PunjabKesari

राजनांदगांव जिले के गंडई क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुन्देली के आश्रित ग्राम नवागांव में तीन आंखों वाले बछड़े का जन्म हुआ है, जो कौतुहल का विषय बना हुआ है। जिसे देखने के लिए दूर दराज के लोग यहां पहुच रहें है। ग्राम के हेमंत चंदेल कृषि कार्य के अलावा गौपालन में दिलचस्पी रखते है। इनके द्वारा एक जर्सी गाय पाली गई है। गाय बीते कुछ माह से गर्भवती थी। शाम करीब 7 बजे इस गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। जिसकी तीन आंखे है। एक आंख सिर के मध्य में है।
PunjabKesari

बताया जाता है कि इसके नाक में दो की जगह चार छिद्र है। साथ ही पूंछ जटा नुमा है। यह खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई है। कोई इसे धार्मिक आस्था से जोड़कर देख रहा है, तो कोई विज्ञान का चमत्कार बता रहा है। इस तीन आंखों वाले बछड़े को देखने गांव के लोग पहुंच रहे है। इस क्षेत्र में ऐसी घटना पहली बार देखने को मिली है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!