डॉक्टर दंपति का घर में शव मिलने से मचा हड़कम ,फंदे पर पति, पत्नी की बेड पर मिली लाश..

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Jan, 2024 01:53 PM

dead body found in doctor couple s house

मध्य प्रदेश के सागर जिले में डॉक्टर दंपति का शव मिला है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में डॉक्टर दंपति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आपको बता दें कि डॉक्टर का शव फंदे पर झूल रहा था। डॉक्टर की पत्नी का शव पलंग पर मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह पूरी घटना बीना की है। डॉक्टर बालवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी मंजू का शव उनके घर पर मिला है। घटना की सूचना डॉक्टर दंपति के बेटे ने पुलिस को दी।

 

आपको बता दें कि बालवीर और मंजू दोनों ही डॉक्टर थे। बालवीर कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे और मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थीं। घटना की सूचना पुलिस को मिली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सागर से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है कि डाक्टर दंपति ने यह कदम क्यों उठाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!