होटल रेडिसन के स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत

Edited By Prashar, Updated: 10 Jul, 2018 06:18 PM

deth in hotel redison in chhatarpur

खजुराहो के पांच सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होटल रेडिसन में छतरपुर निवासी जैन परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। सुबह करीब 6 बजे युवक अनिमेश समेत पांच लोग स्वीमिंग पूल...

छतरपुर : खजुराहो के पांच सितारा होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक होटल रेडिसन में छतरपुर निवासी जैन परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया हुआ था। सुबह करीब 6 बजे युवक अनिमेश समेत पांच लोग स्वीमिंग पूल में नहा रहे थे। उसी दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक होटल का एसी रात भर नहीं चला। जिसके चलते गर्मी से निजात पाने के लिए अनिमेश सुबह साथियों के साथ होटल के स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए चला गया। जहां उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

घटना के बाद से होटल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त वहां कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। वहीं होटल का स्वीमिंग पूल जिसका समय सुबह सात से शाम के सात बजे तक था। उसे बिना गार्ड के इतनी जल्दी क्यों खोला गया ? फिलहाल पुलिस ने ममला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!