सुमित्रा महाजन की घोषणा के बाद दिग्विजय ने BJP को घेरा, पार्टी के सलूक को बताया निंदनीय

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 06 Apr, 2019 10:22 AM

digvijay declares fake falsehood to bjp

शुक्रवार को इंदौर लोकसभा से सांसद सुमित्रा महाजन के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कई नेताओं ने उनके इस निर्णय पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं उनके इस फैसले के साथ ही सत्ताधारी कांग्रेस को बीजेपी को घेरने का मौका मिल...

इंदौर: शुक्रवार को इंदौर लोकसभा से सांसद सुमित्रा महाजन के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कई नेताओं ने उनके इस निर्णय पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं उनके इस फैसले के साथ ही सत्ताधारी कांग्रेस को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया। इसी बीच भोपाल सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ताई को टिकट न देने को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने जनसंघ और भाजपा को स्थापित किया और मोदी को प्रधानमंत्री बनाया उनके साथ ऐसा सलूक निंदनीय है।

PunjabKesari

लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को राजधानी के बैरागढ़ पहुंचे वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने महाजन को मुद्दा बनाकर बीजेपी पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा अब सिर्फ मोदी और अमित शाह की पार्टी हो गई है। यह भाजपा अब अटल बिहारी या लाल कृष्ण आडवाणी वाली भाजपा नहीं रही। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, 'भाजपा को स्थापित करने वाले नेताओं को पार्टी ने अनदेखा किया और टिकट काट दिया। सुमित्रा महाजन ने पार्टी को स्थापित करने के लिए समर्पण किए हैं। पहले आडवाणी जी, फिर मुरली मनोहर जोशी जी, और अब सुमित्रा जी। उन्होंने कहा कि उमा भारती का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है।' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!