दिग्गी का दावा- कन्हैया कुमार ने कभी नहीं लगाए देश विरोधी नारे

Edited By suman, Updated: 28 Apr, 2019 05:12 PM

digvijay singh claims

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि, कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी जानकारी दी कि, उनके पक्ष में प्रचार करने पूर्व छात्र नेता कन्हैया...

भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि, कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने यह भी जानकारी दी कि, उनके पक्ष में प्रचार करने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार भोपाल पहुंचेंगे। बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार दो दिन भोपाल में जनसभाएं करेंगे।

PunjabKesari

'कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल आएंगे'
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भोपाल में जानकारी देते हुए कहा कि, कन्हैया कुमार 8 और 9 मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान वे जनसभाएं संबोधित करेंगे। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि, कन्हैया कुमार ने कभी देश विरोधी नारे नहीं लगाए हैं. सिर्फ झूठ फैलाया गया है। हालांकि दिग्विजय ने इस बात को भी माना कि मेरी पार्टी मे भी कंफ्यूजन था।

PunjabKesari


वहीं भोपाल में आयोजित पूर्व सैनिकों की एक सभा में दिग्विजय ने कहा कि, देश की सुरक्षा हमारी सुरक्षा है। आम आदमी चैन से सो सके और सेना के प्रति हमेशा आदर बना रहे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आज़ाद हुए हैं लेकिन लोकतंत्र जितना मजबूत भारत में है पाकिस्तान में नहीं है। पाकिस्तान आज खुद आंतकवाद से जूझ रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!