दिग्विजय सिंह नामांकन भरने के लिए निकले पैदल, इससे पहले लिया स्वामी स्वरुपानंद का आशीर्वाद

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 20 Apr, 2019 02:58 PM

digvijay singh walked out to fill the nomination

प्रदेश की बहुचर्चित लोकसभा सीट भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने से पहले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय भी मौजूद थीं। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी...

भोपाल: प्रदेश की बहुचर्चित लोकसभा सीट भोपाल के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने नामांकन भरने से पहले शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता राय भी मौजूद थीं। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के घर से वो पैदल ही नामांकन दाखिल करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह और कई प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

गुरु स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह की भक्ति है, जो सच्चे हृदय से यहां आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। साध्वी साधु होते है उनके नाम के आगे गिरि, पुरी, सागर लगता है ठाकुर नहीं।साध्वी प्रज्ञा पर शंकराचार्य ने कहा कि हेमंत करकरे पर बयान अनुचित है। ये बयान शहीदों का अपमान है। देश के प्रति उनकी मनोवृत्ति नहीं है। शंकराचार्य ने कहा कि अगर वे महिषासुर मर्दनी हैं तो दिग्विजय सिंह को भी श्राप देकर मार दीजिए। पर्चा ही ना भर पाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में गाली गलौज नहीं होना चाहिए। महिषासुर जैसी भाषा का चुनाव लोकतंत्र का सूचक नहीं।

PunjabKesari


इससे पहले वे झरनेश्वर मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंचे। मंदिर में मत्था टेकने के बाद जब उनसे चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, लेकिन उनके भाई लक्ष्मण सिंह ने साध्वी ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, भाजपा को धन्यवाद जो साध्वी प्रज्ञा जैसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा। उनके पास विकास का कोई मुद्दा ही नहीं है। ऐसे में कांग्रेस की जीत यहां आसान हो गई है। वहीं लक्ष्मण सिंह ने साध्वी प्रज्ञा के सहारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने ही दो बार साध्वी प्रज्ञा को गिरफ्तार किया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!