Edited By rehan, Updated: 24 Jul, 2018 05:19 PM
पुलिस ने एक बार फिर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नकली नोट छापकर लोगों को धोखा दिया करते थे।
भोपाल: पुलिस ने एक बार फिर नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। जानकारी के मुताबिक ऐशबाग थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नकली नोट छापकर लोगों को धोखा दिया करते थे। आरोपियों के पास से पचास हजार से ज़्यादा के नकली नोट, कलर प्रिंटर समेत नोट बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अंकेत और दीपक अहिरवार काफी लंबे वक्त से नकली नोट छापने का काम कर रहे हैं। लक्ष्मीगंज गल्लामंडी निवासी दोनों युवक नकली नोट को ज्यादातर शराब की दुकान में चलाते थे।