Edited By Devendra Singh, Updated: 17 Jun, 2022 12:06 PM
अरबिंदो अस्पताल (arvindo hospital indore) के होस्टल में रहने वाले डॉ. कश्यप पाटीदार ने 5वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के अरबिंदो अस्पताल (arvindo hospital indore) के होस्टल में रहने वाले डॉक्टर कश्यप ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। रात में सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मृतक डॉक्टर ने यहां दो महीने पहले ही एडमिशन लिया था।
खाना खाने की कहकर गया था डॉक्टर
इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोपहर में डॉक्टर कश्यप अपने रूम में खाना खाने गया था। उसके बाद उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। देर रात इलाज के दौरान डॉक्टर कश्यप की मौत हो गई। डॉक्टर कश्यप पाटीदार मुख्य रूप से धार जिले ले कुक्षी का रहने वाला था।
पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
वह इंदौर के अरविंदो अस्पातल के होस्टल में रहकर PG की पढ़ाई कर रहा था। मौके पर पहुंची एफएसएल को दीवार पर पैरों के निशान मिले हैं। वहीं पुलिस को डॉक्टर के रूम से कुछ मरीजों का डाटा मिला है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।