डॉक्टरों ने निगम कर्मचारियों को बेसबॉल, डंडों और बैट से पीटा, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में मचा हड़कंप

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2022 06:50 PM

doctors beat up corporation employees

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर्स ने शनिवार की सुबह नगर निगम कर्मचारियों पर उस वक्त हमला बोला जब वह हॉस्टल में मलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का छिड़काव करने आए थे।

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर्स ने शनिवार की सुबह नगर निगम कर्मचारियों पर उस वक्त हमला बोला जब वह हॉस्टल में मलेरिया उन्मूलन के लिए दवा का छिड़काव करने आए थे। नगर निगम के मलेरिया उन्मूलन विभाग के 6 कर्मचारी हॉस्टल नंबर वन में मलेरिया दवा का छिड़काव कर रहे थे। तभी जूनियर डॉक्टर ने उन्हें अपने कमरों में दवा का छिड़काव करने के लिए बुलाया।

PunjabKesari

इस पर निगम कर्मचारियों ने उन्हें थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा जिस पर जूनियर डॉक्टर बुरी तरह भड़क गए और उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों पर बेसबॉल के डंडे और बैट से हमला कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। किसी तरह निगम कर्मचारी जान बचाकर वहां से भागे और इसके बाद उन्होंने गढ़ा थाने में शरण ली और अपने अधिकारियों को सूचना दी।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल नगर निगम कर्मचारियों का मेडिकल में उपचार प्रारंभ कराया। इधर निगम के अधिकारी गढ़ा थाने में जूनियर डॉक्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज करा रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगभग 30 से ज्यादा जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें घेर कर मारा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!