Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 28 Nov, 2018 03:33 PM
लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिले में पहली बार सुगम व पिंक बूथ बनाए गए है...
जबलपुर: लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिले में पहली बार सुगम व पिंक बूथ बनाए गए है। जिससे जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विधानसभा चुनाव के चलते पहली बार दिव्यांग और महिलाओं के लिए सुविधा के खास प्रबंध किए गए हैं। लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं। महिलाओं के लिए पिंक बूथ की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर्स व आने-जाने के लिए खास प्रंबध किया गया है। वहीं मतदान केंद्र के अंदर आने वाली मुश्किलों का भी हल भी बताया गया।