Edited By meena, Updated: 27 May, 2022 07:09 PM
अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर खुद वृद्ध पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पीएम रूम भिजवाया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वही पुलिस ने मर्ग कायम...
इंदौर(सचिन बहरानी): अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर खुद वृद्ध पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पीएम रूम भिजवाया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, शुक्रवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 में रहने वाले 55 वर्षीय धन सिंह ने अपनी ही वृद्ध पत्नी जमुना बाई की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वही वृद्ध पति ने भी खुद अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि धन सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी से किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई करता था।
आशंका जताई जा रही है कि देर रात भी शायद इसी बात को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ होगा और धन सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर पुलिस और समाज के डर से घबराए धन सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को घटना स्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट या कोई अन्य जानकारी नहीं मिल सकी है परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।