Edited By suman, Updated: 06 Jul, 2018 03:33 PM
देवी अहिल्याबाई बाई होल्कर एयरपोर्ट के इतिहास में एक नया अध्याय उस वक्त जुड़ गया जब इंदौर से कोई इंटरनेशनल फ्लाइट सीधे विदेश के लिये रवाना हुई। शुक्रवार सुबह 8 बजकर 45 मिनिट पर जेट का चार्टर प्लेन कोलंबो ( श्रीलंका) के लिए रवाना हुआ। जिसे विशेष तौर...
इंदौर : देवी अहिल्याबाई बाई होल्कर एयरपोर्ट के इतिहास में एक नया अध्याय उस वक्त जुड़ गया जब इंदौर से कोई इंटरनेशनल फ्लाइट सीधे विदेश के लिये रवाना हुई। शुक्रवार सुबह 8 बजकर 45 मिनिट पर जेट का चार्टर प्लेन कोलंबो ( श्रीलंका) के लिए रवाना हुआ। जिसे विशेष तौर पर इंदौर के कारोबारी परिवार ने बुक कराया था।
जानकारी के अनुसार शहर के डोसी परिवार ने श्रीलंका के कोलंबो के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट बुक की थी। वहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 147 लोग फ्लाइट से रवाना हुए। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी यात्रियों को फूल देकर उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल के अनुसार फ्लाइट 9 जुलाई को इंदौर लौटेगी।