जबलपुर में बोले पूर्व CM दिग्विजय सिंह- RSS पर हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा

Edited By Jagdev Singh, Updated: 02 Feb, 2020 02:20 PM

former cm digvijay jabalpur  kokanastha brahmins captured rss

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आरएसएस में हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा रहा है, वे देश में डिक्टेटरशिप लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगता है कि मैं मुस्लिम परस्त हूं,...

जबलपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि आरएसएस में हमेशा से कोकणस्थ ब्राह्मणों का कब्जा रहा है, वे देश में डिक्टेटरशिप लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगता है कि मैं मुस्लिम परस्त हूं, मैं न मुस्लिम परस्त हूं, न हिन्दू परस्त हूं, मैं इंसानियत परस्त हूं।

वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह क्रोनोलॉजी की बात करते हैं। उनकी यह है क्रोनोलॉजी, पहले सीएए, फिर एनपीआर फिर एनआरसी आएगा। इसी तरह उनके एक मंत्री की क्रोनोलॉजी देखिए कि वे कहते हैं देश के गद्दारों को गोली मारो, फिर एक लड़का तमंचा लेकर आता है और गोली चलाता है।

यहां देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। वे संविधान की धारा को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। शंकराचार्य जी के उस बयान का जिसमें उन्होंने कहा है कि नर्मदा में रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए, पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की अच्छी नीति है। सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस में जाने से रोकने को उन्होंने सही ठहराया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!