पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का दिखा अलग अंदाज, होली मिलन समारोह में हुए शामिल, गोपियों के संग जमकर लगाए ठुमके...

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Mar, 2024 11:01 AM

former cm shivraj attended holi milan ceremony

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में श्री राम परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में श्री राम परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया आपको बता दें की होली मिलन समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से मुलाकात की और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमकर डांस भी किया। आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा रायसेन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं और वह लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। 


इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व विधायक ठाकुर रामपाल सिंघ भी मौजूद थे। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों ने उन्हें तिलक लगाया।


 सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान गोपियों के साथ जमकर नाचे और ठुमके भी लगाए। इस दौरान मंच से शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन - विदिशा के विकास की बात की ओर कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया अगर कांग्रेस अच्छे काम करती तो सुरेश पचौरी जैसे अच्छे नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में क्यों आते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!