Video: सात समंदर पार से प्यार पाने रतलाम पहुंची प्रेमिका, रचाई शादी

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 08 Feb, 2019 10:31 AM

कहते हैं कि प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता, ऐसा ही कुछ साबित किया है। मध्यप्रदेश के रतलाम पहुंची एक प्रेमिका ने। यहां वो अपने प्रेमी के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गई...

रतलाम: कहते हैं कि प्यार किसी सरहद का मोहताज नहीं होता, ऐसा ही कुछ साबित किया है। मध्यप्रदेश के रतलाम पहुंची एक प्रेमिका ने। यहां वो अपने प्रेमी के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार उनके प्यार की शुरुआत साल 2013 के इंदौर के एक वाटरपार्क से हुई। लव स्टोरी 2019 में शादी के सात फेरों में तक पहुंच गई। रतलाम के बड़ावदा कस्बे के रहने वाले विकास बैरागी और यूरोप के चेक गणराज्य की रहने वाली बारबरा की जो पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे को अपने दिल दे बैठे थे।

PunjabKesari

विकास कंप्यूटर इंजीनियर है और नोएडा के कंपनी में कार्यरत है। वहीं बारबरा मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन चेक-गणराज्य में सरकारी नौकरी में है। वर्ष 2013 में बारबरा शैक्षणिक प्रोजेक्ट पर भारत आई थी। जहां वह डाइट उज्जैन में भी कुछ समय प्रोजेक्ट वर्क पर रही। विकास का भाई राजेश भी डाइट में पदस्थ है। जहां उसकी बारबरा से पहचान हुई। बारबरा इस दौरान बड़ावदा में राजेश और विकास के घर भी गई।

PunjabKesari

जहां उनकी मुलाकात हुई और दोनों में अच्छी मित्रता हो गई। मित्रता धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। बारबरा से मिलने विकास यूरोप भी गया। 5 साल की मित्रता के बाद उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया और विवाह के बंधन में बनने का फैसला किया। दोनों के परिवार भी इसके लिए राजी हो गए। दो दिन पूर्व बारबरा अपने परिवार के साथ रतलाम आई। यहां वे दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!