Edited By meena, Updated: 09 Dec, 2023 04:59 PM
बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है।
उज्जैन(विशाल सिंह): बाबा महाकाल के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। अब महाकालेश्वर मंदिर में सभी दर्शनाथियों को गर्भगृह के पेडी (गर्भगृह के नजदीक) से दर्शन होंगे। साथ ही प्रति मंगलवार को उज्जैन वासियों के लिए निशुल्क भस्म आरती दर्शन व्यवस्था होगी।
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में बाहर से एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए बाबा महाकाल के गर्भ गृह स्थित पेड़ी से सुगम दर्शन करने की व्यवस्था एवम उज्जैन वासियों के लिए प्रति मंगलवार को निशुल्क दर्शन व्यवस्था के लिए आज महापौर मुकेश टटवाल ने बाबा महाकाल मंदिर के दर्शन कर अवलोकन किया।
मंदिर के कर्मचारियों के साथ दर्शन व्यवस्था के लिए बैठक में बाहर से आने वाले भक्तों के साथ विनम्र व्यवहार के साथ ही सभी से जय श्री महाकाल का उद्बोधन एवम भोजनशाला में सभी को भोजन परोस कर व्यवस्था का अवलोकन किया। इस अवसर पर एम आई सी सद्स्य प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।