जशपुर में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर स्वास्थ्य कर्मी

Edited By meena, Updated: 05 Jul, 2023 05:07 PM

health services crumbling in jashpur

वेतन विसंगति, नियमितीकरण समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर जशपुर समेत छत्‍तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है

जशपुर (योगेश यादव): वेतन विसंगति, नियमितीकरण समेत 24 सूत्रीय मांगों को लेकर जशपुर समेत छत्‍तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है। इससे अस्पतालों में ईलाज और लैब में जांचें भी प्रभावित हो रही हैं। प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। इससे राज्य के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखने के बाद भी इसपर सुनवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। इसका असर भी अस्पतालों में दिखाई दे रहा है। दरअसल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले छत्तीसगढ़ राज्य के सभी कैडर के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बताया कि हड़ताल को लेकर पहले ही सरकार और अधिकारीयों को सूचना दी गई है। संघ ने इस दौरान अधिकारियों से अपनी मांगे पर चर्चा की लेकिन सहमति नहीं बनी तो 4 जुलाई को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया आज हड़ताल का दूसरा दिन हैं। आप को बता दें कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला अस्पताल, डीकेएस अस्पताल, अंबेडकर अस्पताल, समस्त CHC, PHC और उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में संविदा, दैनिक वेतन अनियमित कर्मचारी इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं। इनकी कुल संख्या 60 हजार के आस पास बताई जा रही है। वही जिला मुख्यालय सहित बगीचा, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसाबहार, मनोरा और पत्थलगांव में भी स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर बैठे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!