Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 21 Nov, 2018 11:24 AM
रेत खदानों में अवैध तरीके से मशीनरी उपकरणों का उपयोग कर सोन नदी का सीना छलनी कर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का एक मामला सामने आया है। जिसमें मुख्यालय से लगे एसआर ग्रुप की स्वीकृत रोहनिया रेत...
शहडोल: रेत खदानों में अवैध तरीके से मशीनरी उपकरणों का उपयोग कर सोन नदी का सीना छलनी कर पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का एक मामला सामने आया है। जिसमें मुख्यालय से लगे एसआर ग्रुप की स्वीकृत रोहनिया रेत खदान में खनन के साथ-साथ राजस्व को भी चूना लगाया जा रहा है।
शासन-प्रशासन के नदियों को सुरक्षित रखने के लिए मशीनों से रेत खदान रोकने के आदेश के बावजूद जिला मुख्यालय से लगते ग्राम रोहनिया में एसआर ग्रुप के नाम से स्वीकृत रेत खदान है। जहां मैनुअली रेत उत्खनन न कराकर पोकलेन मशीन का उपयोग कर रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इसकी जानकारी लगने पर जिला खनिज अमला कार्यवाही करते हुए 4 हाईवा वाहन समेत पोकलेन मशीन जप्त कर खुद की पीठ थपथपा रहे है। जबकि उनके नाक के नीचे लंबे समय से यह कारोबार चल रहा था। जानकारी के बाबजूद खनिज विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहींं किए जाने पर कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं।