Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Oct, 2023 03:17 PM
मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने महाकालेश्वर पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए।
उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने महाकालेश्वर पहुंचकर महाकाल के दर्शन किए। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बहुत मेहनत कर रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कर्नाटक में भी बदलाव हुआ है देश में बदलाव का माहौल है।
बता दें कि उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में जहां चुनाव है वहां कांग्रेस बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा राम मंदिर के उद्घाटन में मुझे बुलाएंगे तो मैं जरूर जाऊंगा। हम सभी धर्म को समान रूप से देखते हैं।