Edited By meena, Updated: 27 Apr, 2022 08:19 PM
देवास में मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पदाफार्श हुआ है। गिरोह का मुख्य सरगना सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कालू पिता पहाड़ सिंह भील, लखन पिता लाल सिंह भील अंकर पिता शकल भील निवासी को गिरफ्तार किया।
देवास(एहतेशाम कुरेशी): देवास में मंदिरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पदाफार्श हुआ है। गिरोह का मुख्य सरगना सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कालू पिता पहाड़ सिंह भील, लखन पिता लाल सिंह भील अंकर पिता शकल भील निवासी को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से 3 चांदी की मूर्ति, 41 मोबाइल फोन,1 LCD 3 लेपटॉप,1 मॉनिटर और 3 मोटर सायकिल जब्त किए हैं। जब्त किए सामान की कीमत करीब 10 लाख रूपये बताई जा रही है।
देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिले के ही उदयनगर में स्थित एक जैन मंदिर में चोरी हुई थी।
साथ ही देवास जिले के अलग अलग हिस्सों में दुकानों में चोरी हुई थी। लगभग 01 दर्जन नकबजनी एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है।