किन्नर माला मौसी की दावेदारी मजबूत, कटनी में भाजपा का हो सकता है जिला पंचायत अध्यक्ष

Edited By meena, Updated: 16 Jul, 2022 05:19 PM

kinnar mala aunty s claim strong in katni

पंचायत निकाय के चुनाव में तीनों चरणों के मतदान होने के बाद जिला पंचायत पद सदस्यों सहित अध्यक्ष बनाए जाने तक की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। कटनी जिले में जिला पंचायत की कुल 14 सीटें हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित...

कटनी(संजीव वर्मा): पंचायत निकाय के चुनाव में तीनों चरणों के मतदान होने के बाद जिला पंचायत पद सदस्यों सहित अध्यक्ष बनाए जाने तक की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। कटनी जिले में जिला पंचायत की कुल 14 सीटें हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिला पंचायत के बहोरीबंद क्षेत्र क्रमांक 2 से सुनीता मेहरा को निर्णायक बढ़त मिलने की जानकारी मिली है और वो कांग्रेस के करीबी मानी जा रही है।

PunjabKesari

यह क्षेत्र अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था। वही इसके अलावा अध्यक्ष के लिए दूसरा नाम जनपद पंचायत रीठी के क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आई किन्नर माला मौसी का है। दोनों ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षित किए गए वर्ग से आते हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद किन्नर माला मौसी की ताजपोशी भी हो सकती है। आपको बता दें कि किन्नर को लेकर कटनी पहले भी सुर्खियों में रहा है। देश की पहली किन्नर महापौर कटनी नगर निगम में रह चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!