नतीजों से पहले शिवराज कैबिनेट की अंतिम बैठक, गृहमंत्री बोले- CM शिवराज के नवाचार को पूरे देश ने अपनाया

Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2023 01:46 PM

last meeting of shivraj cabinet before the results

मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती से महज 2 दिन पहले शिवराज कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई

भोपाल(विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती से महज 2 दिन पहले शिवराज कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का विदाई समारोह मनाया गया। कैबिनेट की बैठक के बाद गृहमंत्री मिश्रा पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। उन्होंने बैठक को लेकर कहा कि इस टर्म कि अंतिम बैठक हो गई। मुख्यमंत्री ने पौने चार साल में जो ऐतिहासिक काम किया वो हमारे लिए ऐतिहासिक है। इतने लंबे समय तक मध्य प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा। कोरोना का काल में उन्होंने जो ऐतिहासिक काम। जब हम सरकार में आए थे और मुख्यमंत्री ने जो मजदूरों की सेवा की वो ऐतिहासिक रही। उन्होंने बीजेपी सरकार की गरीब कल्याण योजना और लाडली बहन योजना का जिक्र किया। साथ ही कहा कि जो नवाचार मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुए वह पूरे देश ने स्वीकार किया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों का और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही मध्य प्रदेश में सवा सौ से डेढ़ सौ के बीच सीट लाने का दावा किया।

वहीं दूसरी महिला मुख्य सचिव बनाए जाने को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है उनका स्वागत है। वहीं एक्जिट पोल पर कहा कि यह बहुत अच्छी बात है मैं आपको बता रहा हूं। मेरा एग्जिट पोल सुन लीजिए। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बता दें कि इकबाल सिंह बैंस को दो बार एक्सटेंशन मिल चुका है। इस अफसर का कार्यकाल 38 वर्ष से अधिक कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!