MP में IT छापे के बाद लक्ष्मण का कांग्रेस से सवाल,- समझौते की राजनीति आखिर कब तक?

Edited By suman, Updated: 10 Apr, 2019 12:29 PM

laxman s question how long will the small thief be jail big

सीएम कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग के छापे  के बाद  सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी के कांग्रेस पर जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। साथ ही विपक्ष इसे कांग्रेस सरकार का घोटाला करार दे रही है। चुनावी समय में हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीति...

भोपाल: सीएम कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग के छापे  के बाद  सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी के कांग्रेस पर जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। साथ ही विपक्ष इसे कांग्रेस सरकार का घोटाला करार दे रही है। चुनावी समय में हुई इस कार्रवाई को लेकर राजनीति जारी है, इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजिय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर सवाल खड़े कर दिए हैं।


PunjabKesari

ट्वीट कर कांग्रेस पर दागे सवाल
दरअसल, कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मामले में उनका यह ट्वीट है, लेकिन वर्तमान में जिस तरह सियासत में आयकर की कार्रवाई को लेकर राजनीति हो रही है।

 

PunjabKesari

इस ट्वीट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा है-'छोटे चोर को तो जेल, बड़े चोरों को बेल!! जिनके घर से करोडों रुपए जब्त हुए हैं, उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं? समझौते की राजनीती अखिर कब तक? अपनी ही पार्टी और सरकार की कार्यप्रणाली पर बेबाकी से सवाल उठाने वाले लक्ष्मण सिंह के इस ट्वीट से सियासत में हलचल मच गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!