संजय शुक्ला बोले- भाजपा के पास कोई दमदार प्रत्याशी नहीं, कांग्रेस से गए लोगों को दे रही टिकट

Edited By meena, Updated: 16 Oct, 2021 06:30 PM

mla sanjay shukla s statement on defectors

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पास संसद से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक कोई भी दमदार प्रत्याशी नहीं है। कांग्रेस से गए हुए लोगों को भी विधानसभा और लोकसभा में भी...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के पास संसद से लेकर विधानसभा क्षेत्रों तक कोई भी दमदार प्रत्याशी नहीं है। कांग्रेस से गए हुए लोगों को भी विधानसभा और लोकसभा में भी दिए जा रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, बासी दशहरे के दिन संजय शुक्ला से मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता का तांता लगा रहा। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए संजय शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नेताओं की कमी हो गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अपनी पार्टी में कोई भी योग्य प्रत्याशी नजर नहीं आता है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोगों को ही उचित प्रत्याशी मान कर भाजपा पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दांव लगा रही है। वर्तमान में केंद्र सरकार में 103 सांसद ऐसे हैं जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं विधानसभा में कांग्रेस छोड़कर गए लोगों पर ही भाजपा ने पिछले उपचुनाव में भी दांव लगाया था। वही इस बार हो रहे चार सीटों के उप चुनाव में भी कांग्रेस द्वारा टिकट ना मिलने से नाराज़ लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया और उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आई है, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार कोरोना वायरस के बीच ना तो जनता की ठीक से देखभाल कर पाई है और ना ही अपने सांसदों और विधायकों के स्वास्थ्य की चिंता की है। खंडवा चुनाव इसी का एक उदाहरण है।

PunjabKesari

वहीं शुक्ला ने अरुण यादव की तारीफ करते हुए कहा कि अरुण यादव जब खंडवा से सांसद थे तो थर्मल पावर प्लांट सहित कई बड़े उद्योगों की स्थापना अरुण यादव के कार्यकाल में ही हुई है जबकि लंबे समय तक भाजपा का सांसद रहने के दौर में खंडवा क्षेत्र में विकास के कोई भी काम नजर नहीं आता है। पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं पर शासकीय अधिकारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पार्षद से लेकर विधायक तक कांग्रेस के नेताओं ने कोरोना जैसी महामारी में जनता के बीच जाकर सेवा का काम किया है और इस काम में ऊंचा नीचा होता रहता है। साथ ही कांग्रेस नेताओं पर आरोप भी लगते रहते हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है जो काम ही नहीं करती है तो उन पर आरोप कैसे लगेंगे। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर कार्य करता है। इस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!