MP में आचार संहिता के बाद 33 हजार से अधिक गैर जमानती वारंट तामील

Edited By suman, Updated: 09 Nov, 2018 05:05 PM

more than 33 thousand non bailable warrants

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 33 हजार 613 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गए हैं। कान्ताराव ने बताया कि इसी...

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 33 हजार 613 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गए हैं। कान्ताराव ने बताया कि इसी दौरान 3 हजार 251 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं और 2 लाख 57 हजार 736 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं। संपत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 80 हजार 803 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

PunjabKesari


इनमें से 16 लाख 27 हजार 723 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। शासकीय संपत्ति विरूपण में 12 लाख 77 हजार 257 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 44 हजार 56 प्रकरणों में कार्यवाई की गई है। वहीं निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 3 हजार 546 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 83 हजार 667 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 174 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!