13 वर्षों बाद बदला शिवराज का पता, अब रहेंगे सुषमा के बंगले में

Edited By Vikas kumar, Updated: 21 Dec, 2018 12:06 PM

shivraj singh got a new bungalow will now be in the house of sushma

मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पता भी बदल गया है। 13 वर्षों के बाद अब शिवराज को नया घर मिला है। शिवराज ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी और जनता को अपने नए पते के बारे में भी बताया। हालांकि इस दौरान उनके ट्वीट...

भोपाल: मध्यप्रदेश में सरकार बदलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पता भी बदल गया है। 13 वर्षों के बाद अब शिवराज को नया घर मिला है। शिवराज ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी और जनता को अपने नए पते के बारे में भी बताया। हालांकि इस दौरान उनके ट्वीट में सीएम हाउस से बाहर जाने का दर्द भी झलका। शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आज से मैं अपने नए आवास बी-8 74 बंगले पर आप सभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। बेझिझक आते रहें और मिलते रहें, मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए ही समर्पित है।' 

 



अब रहेंगे सुषमा स्वराज के बंगले में
 

नई सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बी-8 74 बंगला आवंटित किया है। बंगला छोटा होने के कारण शिवराज को नया बंगला दिया गया है। कुछ समय के बाद अब शिवराज सिंह सिविल लाइन के पास सुषमा स्वराज के बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। इस बंगले का परिसर काफी बड़ा है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज सिंह के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज वाला बंगला आवंटित कर दिया गया है।


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Former chief minister, Shivraj Singh, New bungalow, Shusma Swaraj, Sivil line, शिवराज सिंह, नया पता, सिविल लाइन, सुषमा स्वराज

 

शिवराज ने CM कमलनाथ को किया धन्यवाद 
 

कमलनाथ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस मनाने के फैसले का शिवराज सिंह ने स्वागत किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार की अच्छी पहल पर धन्यवाद भी दे रहे हैं। शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'भारतीय राजनीति के युग पुरूष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भाजपा सरकार सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। कमलनाथ को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। आशा है, नई सरकार हमारी कल्याणकारी योजनाओं को भी निरंतरता प्रदान करेगी।'

 

 

भोपाल से बीना तक ट्रेन में तय किया सफर
 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल से बीना तक का सफर ट्रेन से तय किया। इस बीच शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'ट्रेन से बीना से भोपाल जा रहा हूं। आप लोगों का जो प्यार मिल रहा है, उससे मन अभिभूत है।' इसके बाद उन्होंने कहा कि, 'गंजबासौदा के निवासियों के प्रेम व स्वागत सत्कार से अभिभूत हूँ। आपका स्नेह और विश्वास ही मुझे प्रत्येक परिस्थिति में गतिशील रहने की ऊर्जा प्रदान करता है। आपका साथ व स्नेह मुझे यूं ही मिलता रहे, मेरी यही कामना है।'

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, Former chief minister, Shivraj Singh, New bungalow, Shusma Swaraj, Sivil line, शिवराज सिंह, नया पता, सिविल लाइन, सुषमा स्वराज

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!