Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Jul, 2023 12:57 PM
महाकालेश्वर मंदिर के समीप महाकाल लोक के बाहर दो पक्षो में शुक्रवार को हुए विवाद मामले में थाना महाकाल पुलिस एक्शन मोड़ में दिखाई दी। महाकाल थाना पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर चाकूबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपीयों को पकड़कर उनका जुलुस...
उज्जैन (विशाल सिंह): महाकालेश्वर मंदिर के समीप महाकाल लोक के बाहर दो पक्षो में शुक्रवार को हुए विवाद मामले में थाना महाकाल पुलिस एक्शन मोड़ में दिखाई दी। महाकाल थाना पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर चाकूबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपीयों को पकड़कर उनका जुलुस निकला दिया।
उज्जैन में महाकाल लोक के बाहर फूल प्रसादी बेचने वालो के बीच जमकर मारपीट के बाद हथियार चले थे। क्षेत्र में अफरा तफरी मचने से श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विवाद कर रहे भीम सिंह,संजय भाटी, गोलू भाटी और कुणाल भाटी मारपीट करते नजर आ रहे थे। चारों ने मिलकर राज सिंह माली,अरुण माली,सोहन माली को घायल कर दिया था। मामला महाकाल लोक के बाहर क्षेत्र का होने के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाई और दो आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दो फरार है। पकड़ाए गए दोनों आरोपी का पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलुस निकाल दिया जिस क्षेत्र में वे विवाद करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे थे। महाकाल पुलिस दोनों को महाकाल लोक के सामने पैदल लेकर आई और वहां कुछ देर खड़ा भी रखा , हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को ही कई पूजन सामग्री बेचने वालो पर कार्यवाही करते हुए उनकी दुकाने शनिवार को महाकाल लोक के सामने नहीं लगने दी थी।